Earthquake: इस राज्य में सुबह -सुबह कांपी धरती, भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग घरों से भागे बाहर

punjabkesari.in Friday, Aug 14, 2026 - 09:17 AM (IST)

नासिक : महाराष्ट्र में एक बार फिर धरती के कांपने का मामला सामने आया है। नासिक जिले में शुक्रवार सुबह-सुबह लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए। जिसके बाद लोगों में हड़कंप मच गया और वह घर से बाहर की ओर भागे। 

इसके अलावा राज्य के पालघर और उत्तर भारत में लद्दाख के लेह क्षेत्र में भी हाल ही में भूकंप दर्ज किया गया है। गनीमत यह रही कि नासिक और पालघर में तीव्रता कम होने के कारण किसी प्रकार के बड़े नुकसान की खबर नहीं है।

 

आज इन-इन जगहों पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। बता दें कि महाराष्ट्र में आज सुबह लगभग 5:32 बजे के करीब भूकंप के झटके महसूस हुए। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.4 दर्ज की गई। 

इससे पहले पालघर जिले में सोमवार रात एक घंटे के भीतर दो बार भूकंप के झटके महसूस हुए थे। पहला झटका रात 10:04 बजे और दूसरा झटका ठीक 56 मिनट बाद रात 11:00 बजे महसूस हुआ। दोनों झटकों की तीव्रता 3.4 मापी गई थी। वहीं नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार गुरुवार सुबह 6:05 बजे लद्दाख के लेह में 5.5 तीव्रता का मध्यम से तेज भूकंप दर्ज किया गया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News