चुनाव प्रचार के दौरान प्रियंका गांधी का केंद्र सरकार पर साधा निशाना कहा- बेरोजगारी की समस्या का समाधान नहीं कर सकती सरकार

punjabkesari.in Wednesday, Mar 27, 2024 - 03:42 PM (IST)

नेशनल डेस्क: लोकसभा चुनाव से पहले पार्टियों ने प्रचार करना शुरु कर दिया है। प्रचार के दौरान प्रियंका गांधी ने केंद्र का घेराव करते हुए भाजपा पर निशाना साधा है। चुनाव प्रचार के दौरान प्रियंका ने बेरोज़गारी का मुद्दा उठाया है। उन्होंने कहा कि युवा समझ चुके हैं कि भाजपा उन्हें रोजगार नहीं देगी। हमारी पार्टी के पास उन्हें रोजगार देने के लिए ठोस योजना है।

PunjabKesari
भाजपा पर निशाना साधते हुए बोले-
यानि की ILO(International Labor Organization) द्वारा सामने आई रिपोर्ट का हवाला देते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि, "साल 2000 में बेरोजगारों में पढ़े-लिखे युवा 35.2 फीसदी थे। वहीं, 2022 में यह आंकड़ा 65.7 फीसदी हो गया।" आज भी देश में 83% यूथ बेरोज़गार हैं। उन्होंने आगे कहा, "आज देश का हर युवा समझ गया है कि भाजपा रोजगार प्रदान नहीं कर सकती है। कांग्रेस पार्टी के पास रोजगार को लेकर ठोस योजना है।" "एक तरफ प्रधानमंत्री के मुख्य आर्थिक सलाहकार कह रहे हैं कि सरकार बेरोजगारी की समस्या का समाधान नहीं कर सकती है। यह भाजपा सरकार का सच है।"

PunjabKesari

कांग्रेस ने दिया आशवासन-

बेरोज़गारी के मुद्दे पर उन्होंने कांग्रेस की तरफ से आशवासन देते हुए कहा कि उनकी सरकार 30 लाख खाली सरकारी पदों को भरने की गारंटी देती है। प्रत्येक ग्रेजुएट और डिप्लोमा धारकों को 1 लाख रुपये की अप्रेंटिसशिप दी जाएगी। इसके अलावा पेपर लीक पर भी नया कानून लाया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने जनता की समस्याओं के लिए उन्होंने केंद्र को जिम्मेदार ठहराया है।

 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Recommended News

Related News