ठाणे में डंपर ने मोटरसाइकिल को टक्कर मारी, महिला की मौत, पति घायल

punjabkesari.in Monday, Jun 03, 2024 - 12:42 PM (IST)

नेशनल डेस्क:  महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक डंपर ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिससे दुपहिया वाहन पर सवार 52 वर्षीय महिला की मौत हो गयी और उसका पति घायल हो गया। विष्णु नगर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि यह घटना रविवार को डोम्बिवली में हुई जब दंपति पासपोर्ट संबंधी काम पूरा होने के बाद लौट रहा था। वे विदेश यात्रा की योजना बना रहे थे। उन्होंने बताया कि डंपर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उस पर भारतीय दंड संहिता और मोटर वाहन अधिनियम की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि स्नेहा डाभिलकर मोटरसाइकिल चला रही थी तभी विपरीत दिशा से तेज गति से आ रहे एक डंपर ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि टक्कर लगने से पति पत्नी दोनों नीचे गिर गये और महिला की डंपर से कुचलकर मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि महिला का पति घायल हो गया और उसका एक अस्पताल में उपचार हो रहा है। पुलिस ने बताया कि वह हाल में बृहन्मुंबई महानगरपालिका से सेवानिवृत्त हुआ था और दंपति विदेश घूमने की योजना बना रहा था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News