दिल्ली में भी हुई ''दुमका'' जैसी दरिंदगी, एकतरफा प्यार की शिकार हुई छात्रा को बीच सड़क सनकी लड़के ने...

punjabkesari.in Thursday, Sep 01, 2022 - 12:20 PM (IST)

नेशनल डेस्क: राजधानी दिल्ली में एक और लड़की एकतरफा के घिनौने प्यार की शिकार बनी। दरअसल,  दिल्ली पुलिस ने 25 अगस्त को दक्षिण दिल्ली के संगम विहार में एक किशोरी को गोली मारकर उसे मारने का प्रयास करने वाले अभियुक्त अमानत अली को गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त सोशल मीडिया के जरिए पीड़ित युवती के संपर्क में था और पिछले 4-5 महीनों से लगातार उसका पीछा कर रहा था।

फिलहाल छात्रा अस्पताल से घर वापस लौट आई है और एक गोली लड़की के शरीर में फंस गयी है जिसका ऑपरेशन 6 महीने बाद होगा। अली इंस्टाग्राम पर भी छात्रा को परेशान किया करता था। इसके बाद छात्रा ने उसे ब्लॉक कर दिया। लेकिन उसने छात्रा को परेशान करने की सीमा उस समय पार कर दी जब  25 अगस्त को छात्रा स्कूल से घर लौट रही थी कि तब तीन बाइक सवार युवकों ने उसका पीछा किया और जैसे ही संगम विहार के बी ब्लॉक के पास पहुंची तो उनमें से एक ने उसे गोली मार दी जिसके बाद तीनों लड़के बाइक से भाग निकले।  छात्रा के पिता ने बताया कि उसकी बेटी को मोहल्ले में रहने वाला अरमान अली नाम का युवक एक साल से परेशान कर रहा था।

बता दें कि इससे पहले झारकंड के दुमका जिले में एक लड़की एकतरफा घिनौने प्यार की शिकार हुई जिसमें आरोपी ने 15 साल की अंकिता पर पैट्रोल छिड़क कर आग लगा दी जिसके बाद 5 दिनों तक तड़पने के बाद अंकिता की मौत हो गई। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Related News