BJP का बिहार को दिया चेक हो रहा ट्रोल, जानिए वजह

punjabkesari.in Sunday, Sep 17, 2017 - 03:18 PM (IST)

बिहारः राज्य में आई भयानक बाढ़ के चलते हर क्षेत्र की ओर से संभव मदद बाढ़ग्रस्त लोगों को पहुंचाई गई है। इसी क्रम में महाराष्ट्र भाजपा इकाई की तरफ से बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेताओं को एक चेक सौंपा गया है। इस चेक के माध्यम से बिहार में बाढ़ राहत कोष में राशि जमा करवाई जानी है। यह चेक एक गलती की वजह से सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहा है।

दरअसल इस चेक में जो राशि शब्द और संख्या में लिखी गई है वह दोनों अलग-अलग है। इन दोनों राशियों के मध्य 5 लाख रुपयों का अंतर है।

जानकारी के अनुसार इस चेक को लेने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और बिहार भाजपा अध्यक्ष नित्यानंद राय खुद मुंबई गए थे। यह तस्वीर सबसे पहले मुम्बई के अध्यक्ष आशीष शेलार ने ट्वीट की लेकिन इस गलती पर किसी की भी नजर नही पड़ी।

तेजस्वी ने बताया फ्रॉड
पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी ने भाजपा नेताओं की ओर से की गई इस गलती को पकड़ा। उन्होंने इस तस्वीर को लेकर भाजपा पर निशाना साधते हुए ट्वीट पर लिखा क्या फ्रॉड इवेंट है ये। मुम्बई भाजपा चीफ, बिहार भाजपा चीफ के साथ एक सेंट्रल मिनिस्टर को ‘एक करोड़ बीस लाख’ और ‘1,25,00,000’ रुपए का चेक दे रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News