लिवर विशेषज्ञ की बड़ी चेतावनी, खाली पेट सुबह की पहली ये चीज सेहत के लिए है बेहद खतरनाक

punjabkesari.in Tuesday, Jan 13, 2026 - 04:03 PM (IST)

नेशनल डेस्क : सुबह उठते ही चाय पीने की आदत बहुत से लोगों में आम है। कोई ब्रश के बाद अखबार पढ़ते हुए चाय पीता है, तो कोई बिस्तर पर ही चाय मंगवा लेता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि खाली पेट चाय पीना आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है? हाल ही में एक वरिष्ठ लिवर विशेषज्ञ ने इस आदत को स्वास्थ्य के लिए हानिकारक बताया है।

डॉ. के मुताबिक, अधिकतर लोग जरूरत के कारण नहीं बल्कि आदत के चलते चाय पीते हैं। उन्होंने कहा कि यह आदत पीढ़ियों से चली आ रही है। पहले लोग सीमित जगह और कम गतिविधि के कारण पेट साफ करने के लिए चाय पर निर्भर रहते थे, लेकिन आज के समय में यह तरीका सही नहीं है। सुबह चाय पीने से शरीर की प्राकृतिक पाचन प्रक्रिया प्रभावित होती है।

यह भी पढ़ें - राजनीति में हलचल! BJP के इस वरिष्ठ नेता ने कांग्रेस में वापसी का किया ऐलान, बताई ये अहम वजह

उन्होंने बताया कि सुबह उठते ही शरीर में Gastrocolic Reflex सक्रिय होता है। यह एक प्राकृतिक प्रक्रिया है, जिसमें आंतें अपने आप सक्रिय होकर पेट साफ करने का संकेत देती हैं। ऐसे में चाय पीकर पेट साफ करने की कोशिश करना गलत है। इसके बजाय हल्की एक्सरसाइज, टहलना या स्ट्रेचिंग जैसे उपाय ज्यादा फायदेमंद होते हैं।

डॉ. का कहना है कि जब चाय रोज़ की जरूरत बन जाती है, तो धीरे-धीरे पाचन से जुड़ी समस्याएं बढ़ने लगती हैं। चाय की लत पेट की सेहत को खराब कर सकती है और लंबे समय में यह डाइजेशन से जुड़ी परेशानियों का कारण बनती है। सही मॉर्निंग रूटीन अपनाकर और प्राकृतिक तरीकों से पेट साफ करने की आदत डालनी चाहिए।

खाली पेट चाय पीने के नुकसान

खाली पेट चाय पीने से पाचन तंत्र पर बुरा असर पड़ता है। चाय में मौजूद कैफीन और टैनिन्स पेट की अंदरूनी परत को नुकसान पहुंचाते हैं, जिससे गैस, एसिडिटी और जलन की समस्या हो सकती है। यह पेट में एसिड का स्तर बढ़ा देती है, जिससे एसिड रिफ्लक्स की परेशानी होती है। इसके अलावा चाय आयरन और कैल्शियम के अवशोषण में भी बाधा डालती है, जिससे एनीमिया और कमजोरी का खतरा बढ़ सकता है। लगातार खाली पेट चाय पीने से नींद, पाचन और लिवर की सेहत पर भी नकारात्मक असर पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें - अर्चना पूरन सिंह को हुई ये गंभीर बीमारी, इलाज भी है असंभव; मां-बेटे की आंखों से छलके आंसू


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mehak

Related News