'साहब, 24 लड़कियां आ रही हैं...' सबकी सब बेहद खूबसूरत हैं, मैंने फोटो भेजी है देख लीजिए, जिसके बाद एयरपोर्ट पर...
punjabkesari.in Monday, Jun 15, 2026 - 11:13 AM (IST)
Mumbai Airport Gold Smuggling : साहब! वो 24 लड़कियां हैं...' सबकी सब बेहद खूबसूरत हैं। सबने नैरोबी (केन्या) से अपनी फ्लाइट बुक कराई है और अगले छह से सात घंटे में वे मुंबई एयरपोर्ट पहुंचने वाली हैं। मैंने आपके फोन पर एक फोटो भेजी है, देख लीजिए... ये लड़कियां आपकी किस्मत बदल देंगी। यह किसी फिल्म की स्क्रिप्ट नहीं बल्कि देश की सबसे बड़ी आर्थिक खुफिया एजेंसी डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) के एक अफसर के मोबाइल पर आई एक गुप्त सूचना (इंटेल) थी।
फोन करने वाले मुखबिर ने अपनी बात में खूबसूरत और किस्मत जैसे रहस्यमयी कोड वर्ड्स का इस्तेमाल किया था जिसने सुरक्षा अधिकारियों के कान खड़े कर दिए। अफसरों को तुरंत समझ आ गया कि इन कोड वर्ड्स के पीछे अंतरराष्ट्रीय तस्करी (Smuggling) की कोई बहुत बड़ी और खतरनाक साजिश छिपी है। वहीं मुखबिर से यह इनपुट मिलते ही DRI के वरिष्ठ अधिकारी तुरंत अलर्ट मोड पर आ गए।
चूंकि फ्लाइट को मुंबई पहुंचने में बहुत कम समय बचा था इसलिए बिना एक पल गंवाए एजेंसी ने इस खुफिया इनपुट को खंगालना और डेवलप करना शुरू कर दिया। आनन-फानन में डीआरआई की कई स्पेशल टीमों को तुरंत मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए रवाना किया गया। एयरपोर्ट पहुंचते ही सुरक्षा बलों ने इस मिशन को एक खास कोडनेम दिया—‘ऑपरेशन धहाबू ब्लिट्ज’ (Operation Dahabu Blitz)।
यह भी पढ़ें: Delhi के अस्पताल में आधी रात को मचा हड़कंप, बिजली के जंक्शन बॉक्स में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी
अंतरराष्ट्रीय तस्करों को भनक न लगे इसके लिए डीआरआई ने बेहद शातिर और अचूक रणनीति तैयार की। केन्या के नैरोबी शहर से मुंबई आने वाली सभी संभावित फ्लाइट्स का पूरा डेटा निकाला गया। जिन-जिन एयरोब्रिज (जहां से यात्री विमान से बाहर आते हैं) पर ये फ्लाइट्स लैंड होने वाली थीं वहां डीआरआई के जवान सादे कपड़ों में आम मुसाफिरों की तरह मुस्तैद हो गए।
बैकएंड में तकनीकी टीम ने नैरोबी से आने वाले तमाम विमानों के 'पैसेंजर मैनिफेस्ट' (यात्रियों की सूची और उनका पुराना इतिहास) की बारीकी से एनालिसिस (जांच) शुरू कर दी ताकि उन संदिग्ध प्रोफाइल वाली 24 लड़कियों को ठीक से मार्क किया जा सके।
यह भी पढ़ें: ChatGPT या Meta AI से पूछा बम बनाने का तरीका, तो सीधे पहुंच जाएंगे जेल, जान लें भारत का यह खतरनाक कानून
वहीं डीआरआई की इस त्वरित और सूझबूझ भरी कार्रवाई ने साफ कर दिया कि भारत की सीमाएं अवैध तस्करी करने वालों के लिए अभेद्य हैं। मुखबिर द्वारा भेजे गए फोटो और यात्रियों की लिस्ट का मिलान करके संदिग्धों को दबोचने का जाल पूरी तरह बिछ चुका था।
फिलहाल एजेंसी द्वारा आगे की कार्रवाई में इस रैकेट के पास से करोड़ों रुपये के प्रतिबंधित सामान या सोने की खेप बरामद होने की संभावना जताई जा रही है जिसकी आधिकारिक घोषणा जल्द की जाएगी।
