100 मिलियन फॉलोअर्स वाले PM Modi को क्या इंस्टाग्राम से होती है कमाई? जानें

punjabkesari.in Thursday, Feb 26, 2026 - 04:02 PM (IST)

PM Modi 100 Million Instagram Followers : सोशल मीडिया की दुनिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोअर्स की संख्या 100 मिलियन (10 करोड़) के पार पहुंच गई है। वे दुनिया के पहले ऐसे 'सिटिंग लीडर' (वर्तमान राष्ट्रीय नेता) बन गए हैं जिन्होंने इस आंकड़े को छुआ है। उनकी तुलना में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (43.2 मिलियन) काफी पीछे हैं। इस बड़ी उपलब्धि के साथ ही लोगों के मन में यह सवाल है कि क्या इतने फॉलोअर्स होने पर पीएम मोदी को भी मोटी कमाई होती है? आइए इस गुत्थी को सुलझाते हैं।

क्या पीएम मोदी को इंस्टाग्राम पैसे देता है?

इसका सीधा और स्पष्ट जवाब है— नहीं। भले ही पीएम मोदी के फॉलोअर्स की संख्या किसी बड़े हॉलीवुड स्टार या क्रिकेटर के बराबर हो लेकिन उन्हें इससे कोई व्यक्तिगत आय नहीं होती। इसके मुख्य कारण निम्नलिखित हैं:

  • सार्वजनिक प्रोफाइल: पीएम मोदी का अकाउंट एक 'पब्लिक लीडर' के तौर पर है। वे इसका उपयोग सूचनाएं साझा करने और जनता से जुड़ने के लिए करते हैं न कि बिजनेस के लिए।

  • मोनेटाइजेशन से दूरी: इंस्टाग्राम पर कमाई के लिए अकाउंट को 'प्रोफेशनल' या 'बिजनेस' कैटेगरी में डालकर मोनेटाइज करना पड़ता है जो संवैधानिक पदों पर बैठे व्यक्तियों के लिए प्रोटोकॉल के खिलाफ हो सकता है।

  • कोई विज्ञापन नहीं: पीएम मोदी अपने अकाउंट पर किसी ब्रांड का प्रमोशन (Sponsorship) नहीं करते हैं जो इंस्टाग्राम पर कमाई का सबसे बड़ा जरिया है।

PunjabKesari

आम लोग कैसे कमाते हैं इंस्टाग्राम से पैसा?

एक सामान्य क्रिएटर या इन्फ्लुएंसर के लिए 10 करोड़ फॉलोअर्स का मतलब 'सपनों की कमाई' है। इंस्टाग्राम पर पैसे कमाने के ये मुख्य तरीके हैं:

 

PunjabKesari

  1. ब्रांड प्रमोशन: कंपनियां अपनी पहुंच बढ़ाने के लिए बड़े क्रिएटर्स को एक पोस्ट के लाखों-करोड़ों रुपये देती हैं।

  2. रील्स बोनस (Reels): रील्स पर व्यूज के आधार पर इंस्टाग्राम पैसे देता है। छोटे क्रिएटर्स भी 10 हजार व्यूज पर 500 से 2,000 रुपये तक कमा सकते हैं।

  3. इंस्टाग्राम गिफ्ट्स: दर्शक पसंदीदा क्रिएटर को 'वर्चुअल स्टार्स' भेज सकते हैं। एक स्टार की कीमत लगभग 0.01 डॉलर होती है।

  4. एफिलिएट मार्केटिंग: अपनी प्रोफाइल में किसी प्रोडक्ट का लिंक डालकर उसकी बिक्री पर कमीशन कमाना।

PunjabKesari

मोनेटाइजेशन के कड़े नियम

इंस्टाग्राम से पैसे निकालना इतना आसान भी नहीं है। इसके लिए मेटा (Meta) की कुछ शर्तों को मानना जरूरी है:

  • प्रोफेशनल प्रोफाइल: अकाउंट पब्लिक और प्रोफेशनल मोड में होना चाहिए।

  • उम्र और ओरिजिनलिटी: यूजर की उम्र 18+ होनी चाहिए और कंटेंट पूरी तरह अपना (Original) होना चाहिए।

  • गाइडलाइन्स: कम्युनिटी नियमों का पालन न करने पर मोनेटाइजेशन तुरंत बंद कर दिया जाता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News