'क्या भाजपा भ्रष्टाचारियों का समर्थन करती है?', प्रियंका गांधी ने साधा मोदी सरकार पर निशाना
punjabkesari.in Friday, Mar 24, 2023 - 04:24 PM (IST)

नेशनल डेस्कः कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) देश का पैसा लूटने वालों का बचाव कर रही है और भ्रष्टाचार पर सवाल उठाने वालों के खिलाफ मुकदमे लादे जाते हैं। प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक ट्वीट में कहा,‘‘ जिन लोगों ने देश का पैसा लूटा, भाजपा उनके बचाव में क्यों उतरी है? जांच से क्यों भाग रही है? जो लोग इस पर सवाल उठा रहे हैं, उन पर मुकदमे लादे जाते हैं।'' उनका यह ट्वीट पार्टी के नेता राहुल गांधी को लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य किए जाने के निर्णय की शुक्रवार को की गयी घोषणा के बाद आया है।
नीरव मोदी घोटाला- 14,000 Cr
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) March 24, 2023
ललित मोदी घोटाला- 425 Cr
मेहुल चोकसी घोटाला- 13,500 Cr
जिन लोगों ने देश का पैसा लूटा, भाजपा उनके बचाव में क्यों उतरी है? जांच से क्यों भाग रही है?
जो लोग इस पर सवाल उठा रहे हैं उन पर मुकदमे लादे जाते हैं।
क्या भाजपा भ्रष्टाचारियों का समर्थन करती है?
प्रियंका वाड्रा ने इसमें हीरा व्यापारी नीरव मोदी और मेहुल चोकसी तथा आईपीएल क्रिकेट लीग के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी के खिलाफ घोटाले के कथित आरोपों का भी जिक्र किया है। उन्होंने लिखा है, ‘‘ नीरव मोदी घोटाला-14 हजार करोड़ रुपये, ललित मोदी घोटाला- 425 करोड़ रुपये और मेहुल चोकसी घोटाला-13,500 करोड़ रुपये। '' उन्होंने कहा, ‘‘ क्या भाजपा भ्रष्टाचारियों का समर्थन करती है?''
प्रियंका गांधी ने सिलसिलेवार ट्वीट में कहा कि भरी संसद में आपने पूरे परिवार और कश्मीरी पंडित समाज का अपमान करते हुए पूछा कि वह नेहरू नाम क्यों नहीं रखते…. लेकिन आपको किसी जज ने दो साल की सज़ा नहीं दी। आपको संसद से डिस्क्वालिफाई नहीं किया…. राहुल जी ने एक सच्चे देशभक्त की तरह अडानी की लूट पर सवाल उठाया। प्रियंका ने कहा कि नीरव मोदी और मेहूल चौकसी पे सवाल उठाया…। क्या आपका मित्र गौतम अडानी देश की संसद और भारत की महान जनता से बड़ा हो गया है कि उसकी लूट पर सवाल उठा तो आप बौखला गए? आप मेरे परिवार को परिवारवादी कहते हैं, जान लीजिए, इस परिवार ने भारत के लोकतंत्र को अपने खून से सींचा।
कांग्रेस महासचिव ने कहा कि जिसे आप ख़त्म करने में लगे हैं। इस परिवार ने भारत की जनता की आवाज़ बुलंद की और पुश्तों से सच्चाई की लड़ाई लड़ी। हमारी रगों में जो खून दौड़ता है उसकी एक ख़ासियत है… आप जैसे कायर, सत्तालोभी तानाशाह के सामने कभी नहीं झुका और कभी नहीं झुकेगा। आप कुछ भी कर लीजिए। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी जी आपके चमचों ने एक शहीद प्रधानमंत्री के बेटे को देशद्रोही, मीर जाफ़र कहा। आपके एक मुख्यमंत्री ने सवाल उठाया कि राहुल गांधी का पिता कौन है? कश्मीरी पंडितों के रिवाज निभाते हुए एक बेटा पिता की मृत्यु के बाद पगड़ी पहनता है, अपने परिवार की परंपरा क़ायम रखता है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

मंदिर जा रहे 2 लोगों पर भालू ने किया हमला, गांव के लोगों ने माैके पर पहुंचकर बचाई जान

बसपा के प्रदेश प्रभारी अशोक सिद्धार्थ व दयाचंद पहुंचे शिमला, बोले-प्रदेश में पार्टी को करेंगे मजबूत

Muzaffarnagar road accident: ट्रक की जोरदार टक्कर से एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, 3 की दर्दनाक मौत और 4 अन्य गंभीर घायल

प्रदीप नरवाल ने हरियाणा कांग्रेस की दलित राजनीति में रखा कदम