LKG और UKG की फुल फॉर्म क्या आप जानते हैं? ज्यादातर लोगों को नहीं होगा पता

punjabkesari.in Tuesday, Apr 15, 2025 - 08:02 PM (IST)

नेशनल डेस्क: नए शैक्षणिक सत्र में बच्चों का स्कूल में दाखिला शुरू हो चुका है लेकिन आज भी कई पैरेंट्स और छात्र-छात्राएं LKG और UKG का पूरा नाम नहीं जानते। आइए जानते हैं इसका सही मतलब।

क्या है LKG और UKG की पूरी फॉर्म?

देश के कई राज्यों में नया शैक्षणिक सत्र शुरू हो चुका है। इस दौरान एलकेजी और यूकेजी में एडमिशन के लिए भी काफी अभिभावक पहुंच रहे हैं। हालांकि आज भी बहुत से लोगों को इन दोनों शब्दों की फुल फॉर्म के बारे में सही जानकारी नहीं होती। LKG की फुल फॉर्म होती है Lower Kindergarten और UKG की फुल फॉर्म होती है Upper Kindergarten।

क्या होता है एलकेजी और यूकेजी का मकसद?

ये दोनों कक्षाएं छोटे बच्चों को शुरुआती शिक्षा देने के लिए बनाई जाती हैं। एलकेजी में बच्चे 3.5 से 4 साल की उम्र में और यूकेजी में लगभग 4.5 से 5 साल की उम्र में दाखिल होते हैं। यहां बच्चों को खेल-खेल में पढ़ना, लिखना और सामाजिक व्यवहार सिखाया जाता है ताकि वे आगे की पढ़ाई के लिए तैयार हो सकें।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ashutosh Chaubey

Related News