क्या मौत के बाद नरक-स्वर्ग में मिलते हैं माता-पिता? प्रेमानंद महाराज ने दिया स्पष्ट जवाब

punjabkesari.in Tuesday, Aug 19, 2025 - 06:18 PM (IST)

नेशनल डेस्क: सोशल मीडिया पर इन दिनों संत प्रेमानंद महाराज के प्रवचन वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। उनकी सहज शैली और आध्यात्मिक गहराई के कारण न केवल युवा वर्ग बल्कि बच्चे भी उनके वीडियो को खासा पसंद कर रहे हैं। हाल ही में प्रेमानंद महाराज का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक भक्त ने महाराज जी से पूछा कि मृत्यु के बाद क्या परिजनों से परलोक में मुलाकात होती है?

भक्त के सवाल का जवाब देते हुए महाराज ने स्पष्ट किया कि "ये सब पृथ्वी का ही नाटक है। मृत्यु के तुरंत बाद जीव को अगली योनी प्राप्त हो जाती है। उस अवस्था में न कोई माता-पिता होता है, न राजा-रानी।" उन्होंने यह भी कहा कि जिस तरह किसी को नहीं पता कि वह पिछली योनी में क्या था, वैसे ही मरने के बाद भी ये सारे रिश्ते समाप्त हो जाते हैं। यानी मृत्यु के साथ ही सांसारिक रिश्तों का अंत हो जाता है।

ये भी पढ़ें...
- युवाओं में तेजी से बढ़ रहा इस कैंसर का खतरा, दिखें ये लक्षण तो हो जाएं सतर्क


संत प्रेमानंद महाराज का परिचय
प्रेमानंद महाराज मूल रूप से उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से हैं। प्रेमानंद महाराज राधा रानी को अपने आराध्य के रूप में मानते हैं और उनका आध्यात्मिक मार्गदर्शन आज के समाज में जागरूकता और सकारात्मक सोच को बढ़ावा दे रहा है। उनके प्रवचन अक्सर जीवन, मृत्यु, भाग्य और भक्ति जैसे विषयों पर केंद्रित होते हैं। महाराज जी की भाषा सरल होती है, जिससे हर वर्ग के श्रोता उनके विचारों को आसानी से समझ पाते हैं। उनकी लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि कई नामी क्रिकेटर, राजनेता और फिल्मी हस्तियां भी उनसे मिलने पहुंच चुके हैं।

ये भी पढ़ें...
'वो पाप धोने वाले मशीन नहीं हैं', प्रेमानंद जी महाराज पर टिप्पणी करके बुरा फसा ये फेमस एक्टर, लोगों ने सुनाई खरी-खोटी

भोजपुरी फिल्मों के मशहूर अभिनेता और गायक खेसारी लाल यादव इन दिनों अपने एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में हैं। खेसारी ने हाल ही में प्रेमानंद जी महाराज को लेकर एक पोस्ट लिखा, जिसमें उन्होंने उन लोगों पर निशाना साधा है जो अपनी छवि सुधारने के लिए महाराज से मिलने जाते हैं। हालांकि उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन फैंस का मानना है कि यह तंज शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा पर था। लेकिन, कुछ लोग खेसारी पर उल्टा ही बरस पड़े और उन्हें बुरा सुनाने लग गए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman Kaur

Related News