Diwali vacation: स्कूलों में कल से दीपावली अवकाश शुरू, जानें कितने दिनों के रहेंगे अवकाश

punjabkesari.in Saturday, Oct 26, 2024 - 12:30 PM (IST)

नेशनल डेस्क:  दीपावली अवकाश का समय नजदीक आ गया है, क्योंकि कल, 27 अक्टूबर से स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टियां शुरू हो जाएंगी। यह घोषणा पहले ही की जा चुकी थी।

सरकारी स्कूलों में अवकाश
राजस्थान के सरकारी स्कूलों में दीपावली अवकाश 27 अक्टूबर से 7 नवंबर तक रहेगा। इसके अलावा, 25 और 26 अक्टूबर को भी स्कूलों में अवकाश रहा, जहां शिक्षकों के लिए शैक्षिक सम्मेलन आयोजित किए गए थे। इस प्रकार, बच्चों के लिए अवकाश 25 अक्टूबर से ही आरंभ हो गया था।

कॉलेजों के लिए अवकाश
कॉलेज शिक्षा आयुक्तालय के अनुसार, सरकारी और निजी कॉलेजों में दीपावली अवकाश 27 अक्टूबर से 3 नवंबर तक रहेगा, जो कुल मिलाकर आठ दिन का होगा।

इस अवसर पर सभी छात्र-छात्राएं दीपावली का त्योहार मनाने का पूरा आनंद ले सकेंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Related News