Diwali Bank Holidays: 31 अक्टूबर या 1 नवंबर, RBI ने दिवाली पर दी इस दिन की छुट्टी
punjabkesari.in Saturday, Oct 26, 2024 - 10:23 AM (IST)
            
            नेशनल डेस्क: इस साल दिवाली को लेकर कुछ भ्रम उत्पन्न हो गया है, क्योंकि कई लोग इसे 31 अक्टूबर को मना रहे हैं, जबकि कुछ 1 नवंबर को। भारतीय रिजर्व बैंक RBI ने छुट्टियों की लिस्ट जारी की है, लेकिन राज्यों के अनुसार छुट्टियाँ अलग-अलग हो सकती हैं।
31 अक्टूबर को बैंक बंद रहेंगे:
- दिल्ली
 - गोवा
 - केरल
 - असम
 - गुजरात
 - कर्नाटक
 - उत्तर प्रदेश
 - आंध्र प्रदेश
 - पुडुचेरी
 - तमिलनाडु
 - तेलंगाना
 - पश्चिम बंगाल
 
1 नवंबर को बैंक बंद रहेंगे:
- महाराष्ट्र
 - दिल्ली
 - उत्तर प्रदेश
 - त्रिपुरा
 - मेघालय
 - मणिपुर
 - कर्नाटक
 - सिक्किम
 - उत्तराखंड
 - जम्मू और कश्मीर
 
अगर आप बैंक का काम करना चाहते हैं, तो अपने राज्य की छुट्टी की जानकारी पहले से चेक करें। इस तरह आप बिना किसी परेशानी के अपनी योजनाएँ बना सकेंगे।
