दूसरी पत्नी अमृता को लेकर दिग्विजय का ट्वीट, विरोधियों को दिया ये जवाब

punjabkesari.in Thursday, Jul 14, 2016 - 10:02 AM (IST)

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह एक बार फिर से अपनी दूसरी पत्नी और टीवी एंकर अमृता राय को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। दरअसल बुधवार को दिग्विजय सिंह ने ट्वीट किया, ''''मेरी पत्नी अमृता राय ने मेरी पारिवारिक और अर्जित संपत्ति में अपना संपूर्ण अधिकार मेरे पुत्र जयवर्धन के हक में त्याग दिया। जो कहा सो किया!'''' बता दें कि दिग्विजय ने अमृता के साथ दूसरी शादी सितंबर 2015 में की थी। तब इनका रिलेशनशिप सोशल मीडिया में काफी सुर्खियों में रहा था।

अमृता ने दिग्विजय सिंह के साथ शादी की घोषणा खुद फेसबुक पर की थी। तब उन्होंने बेहद भावुक शब्दों में लिखा था, ''''मैंने दिग्विजय सिंह से प्यार की वजह से शादी की है। इसलिए, मैंने उनसे रिक्वेस्ट की है कि वह अपनी सारी संपत्ति अपने बेटे और बेटियों के नाम पर कर दें। तब दिग्विजय के रिश्तेदारों ने भी इस शादी पर काफी सवाल खड़े किए थे लेकिन दिग्विजय सिंह ने बुधवार को ट्वीट कर उन विरोधियों को जवाब दिया है जिन्होंने कहा था कि अमृता ने शादी उनकी संपति के लिए की है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News