अल जवाहिरी की मौत के बाद दिग्विजय सिंह ने जानिए क्यों दी ''ओसामी जी'' पर सफाई

punjabkesari.in Tuesday, Aug 02, 2022 - 01:05 PM (IST)

नेशनल डेस्क: अफगानिस्तान में अमेरिकी हवाई हमले में अल-कायदा का सरगना अयमान अल-ज़वाहिरी मारा गया। अमेरिका पर 9/11 को हुए हमलों की साजिश अल-ज़वाहिरी और ओसामा बिन-लादेन ने मिलकर रची थी। ओसामा बिन-लादेन को ‘यूएस नेवी सील्स' ने दो मई 2011 को पाकिस्तान के एबटाबाद में एक अभियान में मार गिराया था। ज़वाहिरी अमेरिकी कार्रवाई में ओसामा बिन-लादेन के मारे जाने के बाद अल-कायदा का सरगना बना था।

 

अल-ज़वाहिरी की मौत के बाद  मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सुर्खियों में आ गए हैं। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अल-ज़वाहिरी की मौत पर कहा कि आतंकवाद में अच्छे-बुरे का फर्क नहीं किया जा सकता है। नफरत और हिंसा फैलाने वाले समाज के लिए अभिशाप है। इसी के साथ दिग्विजय सिंह ने अपने एक पुराने बयान पर सफाई दी जिसमें उन्होंने खूंखार आतंकी ओसामा बिन लादेन को 'ओसामा जी' कह दिया था।

 

दिग्विजय सिंह ने कहा कि वह आतंकवाद के कभी सर्मथक नहीं रहे हैं।  उन्होंने कहा, ''मेरे भाजपा संघी मित्रों, आपको झूठ बोलने की बीमारी है। मैं कभी भी आतंकवाद  व आतंकवादियों का समर्थक नहीं रहा और ना कभी रहूंगा। चाहे वह किसी देश का हो या किसी भी धर्म का हो।'' पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने ट्वीट के साथ वह न्यूज क्लिप भी शेयर किया है जिसमें वह ओसामा पर विवादित बयान और उस पर सफाई देते दिख रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Seema Sharma

Recommended News

Related News