''बिट्टू तबाही'' ने दिल्ली में यमुना किनारे से 4 घंटे में हटाया 585 किलो कचरा, बताया अपना अगला टारगेट

punjabkesari.in Tuesday, Sep 22, 2026 - 11:55 AM (IST)

नई दिल्ली:  मध्य प्रदेश की अजनार नदी को साफ कर दुनियाभर में वाहवाही बटोरने वाले सुरेंद्र सिंह चौधरी (जिन्हें लोग प्यार से 'बिट्टू तबाही' कहते हैं) अब देश की राजधानी दिल्ली की  यमुना नदी को संवारने में जुट गए हैं। तीन दिवसीय सफाई अभियान के पहले ही दिन उन्होंने अपने वालंटियर्स के साथ मिलकर यमुना घाट से लगभग 585 किलोग्राम कचरा बाहर निकाला।

बिट्टू ने अपने इस अभियान की शुरुआत 20 सितंबर को World Cleanup Day के खास मौके पर की। साढ़े चार घंटे तक चले इस सफाई अभियान में उन्होंने घाटों पर बिखरे प्लास्टिक, सड़ चुके फूल, पूजा सामग्री और पुराने कपड़ों को इकट्ठा किया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर इस काम की तस्वीर और वीडियो शेयर करते हुए बिट्टू ने लिखा-  20 सितंबर, वर्ल्ड क्लीनअप डे। यमुना किनारे साढ़े चार घंटे की सफाई की और हम सबने मिलकर 585 किलो कचरा हटाया।

स्थानीय लोगों का भी मिला साथ
सफाई के दौरान आसपास के रहने वाले नागरिक भी आगे आए और इस नेक काम में हाथ बटाया। बिट्टू ने सभी मददगारों का शुक्रिया अदा करते हुए लिखा कि स्थानीय निवासियों के सहयोग से पूरे घाट को पूरी तरह साफ कर दिया गया। उन्होंने इस मुहिम में सहयोग देने के लिए Philip Morris का आभार भी जताया और बताया कि दिल्ली के बाद उनका अगला पड़ाव गुरुग्राम का खेड़की दौला  होगा।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Surendra singh choudhry (@bittu_tabahi)

बिट्टू का इंस्टाग्राम वीडियो वायरल हो गया है और हज़ारों यूज़र्स ने पोस्ट को लाइक किया है। कई लोगों ने बिट्टू की तारीफ़ भी की कि वे अपनी सफ़ाई की कोशिशों को नई जगहों तक ले जा रहे हैं।

उनके काम ने मशहूर हस्तियों का भी ध्यान खींचा है। उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने X पर नदी की सफ़ाई की उनकी कोशिशों को शेयर किया, जिससे ऑनलाइन अभियान को और बढ़ावा मिला। इससे पहले बिट्टू को डच पर्यावरण संस्था 'द ओशन क्लीनअप' के फाउंडर और CEO बोयान स्लैट से नौकरी का ऑफ़र भी मिला।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anu Malhotra

Related News