जलवायु निधि के लिए 100 अरब डॉलर जुटाने में असफल रहे विकसित देश : फ्रांस टिमरमान्स

punjabkesari.in Friday, Feb 18, 2022 - 12:32 AM (IST)

नई दिल्लीः यूरोपीयन ग्रीन डील के कार्यकारी वाइस प्रेसिडेंट फ्रांस टिमरमान्स ने बृहस्पतिवार को कहा कि विकसित देश वादे के मुताबिक जलवायु निधि के लिए 100 अरब अमेरिकी डॉलर जुटाने में नाकाम रहे हैं लेकिन यूरोपीय संघ इस रास्ते पर आगे बढ़ रहा है और लक्ष्य को अगले साल तक प्राप्त कर लेगा। टेरी के वार्षिक कार्यक्रम ‘वर्ल्ड सस्टेनेबल डेवेलॉपमेंट सम्मिट, 2022' में उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन संकट सभी देशों में तबाही मचा रहा है। 

टिमरमान्स ने कहा, ‘‘इस साल के अंत तक दुनिया फिर से उस संकट से निपटने के लिए एकत्र होगी जो हमारे अस्तित्व के लिए खतरा बनता जा रहा है। जलवायु संकट सभी देशों में तबाही मचा रहा है।'' टिमरमान्स ने कहा, ‘‘हम इससे निपट सकते हैं, लेकिन सिर्फ जब सभी साथ मिलकर निकटता से काम करें। क्योंकि ग्रह पर आए संकट से निपटने के लिए दुनिया भर के प्रयास की जरूरत है।'' 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Recommended News

Related News