संघर्षों के बावजूद स्वच्छता में पिछड़ रहा भारत, जानें कौन से नंबर पर है भारत...

punjabkesari.in Sunday, Jul 17, 2016 - 10:06 PM (IST)

नई दिल्ली: भारत में विभिन्न धर्मों के लोग रहते हैं और हर धर्म का व्यक्ति अपने धर्मों का पालन पूरी निष्ठा से करता है। लेकिन हमारे देश की एक कड़वी सच्चाई है कि स्वच्छता की सभी गतिविधियां हमारी रसोई तक ही सीमित हैं। जिससे भारत में कहीं भी गंदगी का ढेर देखे जा सकता हैं। अपने आस-पास के वातावरण की सफाई हमारे व्यवहार में नहीं है। यहाँ तक कि आजादी के 69 साल बाद भी यह सच बरकरार है। अभी हाल ही में सत्ता में आई नई सरकार की प्राथमिकता भारत को स्वच्छ करने में है। जिसके लिए सरकार ने स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत की।
 
123 वें स्थान पर है भारत
संघर्षों के बावजूद भारत का सफाई की राह में भारत 123 वें स्थान पर खड़ा है। जबकि भारत में स्वच्छता के लिए स्वच्छ भारत मिशन चलाया हुआ है। भारत का यह स्थान तब है भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छता के लिए एक अलग अभियान चलाया हुआ है। इस आंकड़े से यह स्पष्ट होता है कि जब भारत में कांग्रेस राज था तब स्वच्छता की दृष्टि से भारत का क्या स्थान होगा यह एक सोचनीय पहलु है। 
 
स्वच्छता में ये हैं रैंकिंग में नम्बर वन
1. आईसलैंड
2. स्वीडन
3. स्विटजरलैंड

क्या है स्वच्छ भारत अभियान?
भारत को स्वच्छ बनाने के लिए नई दिल्ली के राजघाट पर 2 अक्दूबर 2014 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा इस अभियान की शुरुआत की गई। इसका लक्ष्य है 2 अक्दूबर 2019 तक हर परिवार को शौचालय सहित स्वच्छता-सुविधा उपलब्ध कराना है। ये भारत के राष्ट्रपिता को उनके 150वें जन्मदिवस पर सबसे उपयुक्त श्रद्धांजलि होगी।
 
स्वच्छ भारत अभियान का इतिहास
महात्मा गाँधी स्वच्छता के बहुत बड़े समर्थक थे। वे गंदी सड़कें, रास्ते, और देश की हरिजन बस्ती के बारे में ज्यादा चिंतित रहते थे। 4 फरवरी 1916 से पहले, बनारस हिन्हू विश्वविद्यालय के लोकार्पण कार्यक्रम में जनसमूह को संबोधित करते हुए, गाँधीजी ने स्वच्छता के महत्व को बताया और हर जगह फैली गंदगी और मैल को लेकर अपना दर्द तथा दुख व्यक्त किया। इसके बाद 1500 लोगों के मौजूदगी में 2 अक्टूबर 2014 को राष्ट्रपति भवन में इस कार्यक्रम को आयोजित किया गया था।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News