उपसभापति पी जे कुरियन ने राज्यसभा कैलेंडर जारी किया

punjabkesari.in Saturday, Jan 06, 2018 - 12:52 AM (IST)

नेशनल डेस्क: राज्यसभा के उपसभापति पी जे कुरियन ने शुक्रवार को सभापति एम वेंकैया नायडू की उपस्थिति में ऊपरी सदन का कैलेंडर जारी किया।

राज्यसभा सचिवालय ने नायडू के हवाले से बयान में कहा कि कैलेंडर में विश्व के 12 नेताओं की तस्वीर है जिन्होंने 1955-2010 के दौरान संसद के केन्द्रीय कक्ष में दोनों सदनों के सदस्यों को संबोधित किया और उनके भाषण इस दौरान भारत और विश्व के बदलाव के इतिहास को संजोते है।
 

नायडू ने कहा कि उपसभापति कुरियन सदन चलाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी में हाथ बंटा रहे हैं और यह उचित है कि उन्हें कैलेंडर जारी करने का सम्मान मिला।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News