आज रात खतरनाक हो सकता है चक्रवाती तूफान 'फोनी', कल ज्यादा खतरे की आशंका

punjabkesari.in Sunday, Apr 28, 2019 - 03:11 PM (IST)

नई दिल्ली: भारतीय मौसम विभाग ने कहा कि दक्षिणपूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरे दबाव वाला क्षेत्र शनिवार को एक चक्रवाती तूफान ‘फोनी' में तब्दील हो गया जो रविवार रात को खतरनाक हो सकता है जबकि 29 और 30 अप्रैल को और खतरे की आशंका है। मौसम विभाग के चक्रवात चेतावनी प्रभाग के अनुसार चक्रवात फोनी के 30 अप्रैल की शाम में उत्तर तमिलनाडु और दक्षिण आंध्र प्रदेश के तटों के पास पहुंचने की संभावना है। चक्रवात फोनी वर्तमान में पूर्वी भूमध्यरेखीय हिंद महासागर और पास के दक्षिणपूर्व बंगाल की खाड़ी में स्थित है। मौसम विभाग के अतिरिक्त महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि हमारे आकलन के अनुसार, आज की स्थिति के अनुसार यह आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के तटों के पास पहुंच जाएगा, लेकिन इसके उससे टकराने की संभावना नहीं है।
PunjabKesari
तट पर पहुंचने से पहले यह मुड़ सकता है। हम इसके रास्ते पर नजर रखे हुए हैं। महापात्र चक्रवात चेतावनी प्रभाग के प्रमुख भी हैं। चेन्नई में क्षेत्रीय चक्रवात चेतावनी केंद्र के निदेशक एस बालचंद्रन ने कहा कि ‘फोनी' के अगले 24 घंटे में एक गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की आशंका है। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश के सुझाव पर तूफान का नाम ‘फोनी' रखा गया है। केरल में छिटपुट स्थानों पर 29 और 30 अप्रैल को भारी वर्षा होने की संभावना है।
PunjabKesari
30 अप्रैल और एक मई को उत्तर तटीय तमिलनाडु और दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम दर्जे की वर्षा हो सकती है। भारतीय मौसम विभाग ने कहा कि 28 अप्रैल से श्रीलंका, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के तटों से लगे समुद्र में ऊंची लहरें उठने की संभावना है। विभाग ने श्रीलंका, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के तटों के मछुआरों को सलाह दी है कि वे समुद्र में न उतरें।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Seema Sharma

Recommended News

Related News