दिल्लीवालों को अभी नहीं मिलेगी गर्मी से राहत, 10 दिन की देरी से आएगा मानसून

punjabkesari.in Wednesday, Jun 16, 2021 - 03:37 PM (IST)

नेशनल डेस्क: राष्ट्रीय राजधानी में मौसम विभाग ने बुधवार को हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है लेकिन दिल्लीवासियों को अभी मानसून की बारिश के लिए 7 से 10 दिन और इंतजार करना पड़ेगा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, दिल्ली में सुबह न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापामन के 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। IMD के अधिकारियों ने बताया कि पछुआ हवाओं के कारण उत्तर-पश्चिम भारत में मानसून के पहुंचने की गति प्रभावित हुई है।

 

IMD के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केन्द्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि मध्य-अक्षांश पछुआ हवाओं के प्रतिकूल प्रभाव के कारण उत्तर-पश्चिम भारत के शेष हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के पहुंचने में देरी हो सकती है। स्थिति पर हम लगातार नजर बनाए हुए हैं और नियमित रूप से अद्यतन जानकारी मुहैया कराई जाएगी। मानसून आने में शायद सात से 10 दिन की देरी हो सकती है। IMD ने पहले, समय से 12 दिन पूर्व 15 जून को मानसून दिल्ली पहुंचने का अनुमान लगाया था। आम तौर पर दिल्ली में मानसून 27 जून तक पहुंचता है और 8 जुलाई तक पूरे देश में मानसून पहुंच जाता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Seema Sharma

Recommended News

Related News