Delhi Accident: रजोकरी फ्लाईओवर पर पलटा अनियंत्रित ऑटो, महिला की दर्दनाक मौत, 6 घायल
punjabkesari.in Sunday, Jun 07, 2026 - 02:02 PM (IST)
Delhi Rajokri Flyover Auto Accident: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के दक्षिण-पश्चिम जिले से एक बेहद दुखद सड़क हादसे की खबर सामने आई है। वसंत कुंज इलाके में स्थित रजोकरी फ्लाईओवर (Rajokri Flyover) पर रविवार तड़के एक तिपहिया वाहन (ऑटो/टेंपो) अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। दिल्ली अग्निशमन सेवा (DFS) से मिली जानकारी के मुताबिक इस भीषण हादसे में एक 47 वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन मासूम बच्चों समेत छह अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
यह भी पढ़ें: Delhi Weather: उमस भरी सुबह के बाद दिल्लीवालों को मिलेगी राहत, जानें आज कितना रहेगा पारा?
यह दुर्घटना सुबह 4:35 बजे महिपालपुर की ओर जाने वाले मार्ग पर हुई। अधिकारियों के अनुसार दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद डीएफएस की एक टीम तुरंत मौके पर पहुंची। हालांकि, बचावकर्मियों के वहां पहुंचने से पहले ही पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) के कर्मी घायलों को सफदरजंग अस्पताल और एम्स ट्रॉमा सेंटर पहुंचा चुके थे।
Delhi: A fatal road accident occurred near Rajokri Flyover towards Gurugram when a vehicle allegedly hit a tempo from behind. Five passengers were injured and one woman died on the spot. The victims, residents of Seelampur, Delhi, were travelling to a temple in Gurugram at the… pic.twitter.com/xce4sILmD0
— IANS (@ians_india) June 7, 2026
मृतक महिला की पहचान कृपा देवी (47) के रूप में हुई है। घायलों की पहचान वंश (8), सावित्री देवी (60), नैना (34), राहुल (37), नक्श (14) और ईशान (2) के रूप में हुई है। फिलहाल घायलों की स्थिति के बारे में तत्काल कोई जानकारी उपलब्ध नहीं हो सकी है।
