वीकेंड पर बढ़ेगी उमस, इन इलाकों में हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना

punjabkesari.in Saturday, Jul 19, 2025 - 12:41 PM (IST)

नेशनल डेस्क : दिल्ली में शनिवार को मौसम शुक्रवार जैसा ही रहने वाला है। सुबह हल्की धूप और ठंडी हवाओं के कारण मौसम सुहावना रहा, लेकिन दोपहर तक तेज धूप और उमस बढ़ने से लोगों को परेशानी हो सकती है।

सुबह का हाल

शनिवार की सुबह दिल्ली में हल्की धूप और ठंडी हवाओं के साथ शुरुआत हुई। मौसम विभाग के अनुसार दोपहर तक सूरज तेज होगा और नमी बढ़ने से उमस महसूस होगी। हालांकि कुछ इलाकों में हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना भी बनी हुई है।

शुक्रवार को कहां-कहां हुई बारिश

शुक्रवार रात से दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में हल्की बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक –

  • सफदरजंग: 14.1 मिमी
  • पालम: 20 मिमी
  • लोदी रोड: 16.2 मिमी
  • रिज: 16 मिमी
  • आया नगर: 10.6 मिमी
  • राजघाट: 16.1 मिमी
  • पूसा व नजफगढ़: 20.5 मिमी (सबसे ज्यादा)
  • मयूर विहार: 1.5 मिमी
  • गुरुग्राम: 9 मिमी
  • नोएडा: 8 मिमी

बारिश और ठंडी हवाओं ने गर्मी से थोड़ी राहत तो दी, लेकिन उमस बनी रही।

तापमान का अनुमान

  • शनिवार को न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
  • शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 0.9 डिग्री कम था।
  • न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री रहा, जो सामान्य से 3.6 डिग्री कम रहा।

आने वाले दिनों का मौसम

मौसम विभाग का कहना है कि 20 से 24 जुलाई तक दिल्ली में रुक-रुक कर हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे।

  • अधिकतम तापमान: 33 से 37 डिग्री
  • न्यूनतम तापमान: 25 से 28 डिग्री

वीकेंड पर क्या होगा असर?

वीकेंड पर भारी बारिश की संभावना कम है। धीरे-धीरे तापमान बढ़ने से गर्मी और उमस की दिक्कत ज्यादा महसूस होगी। ऐसे में बाहर निकलते समय छाता, पानी और हल्के कपड़े पहनने की सलाह दी जा रही है।

 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mehak

Related News