27 जून तक हीट चैंबर बनी रहेगी दिल्ली, गर्मी से राहत नहीं

punjabkesari.in Sunday, Jun 24, 2018 - 01:19 PM (IST)

नई दिल्ली: दिल्लीवासियों के लिए आज छुट्टी के दिन की शुरुआत गर्मी के साथ हुई। फिलहाल दिल्लीवासियों को अगले तीन दिनों तक गर्मी से कोई राहत नहीं मिलेगी। न्यूनतम तापमान मौसम के औसत से तीन डिग्री अधिक 31.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि आर्द्रता का स्तर 47 फीसदी दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि मौसम वैज्ञानिकों ने दिन में तेज हवा चलने के साथ आंशिक तौर पर बादल छाए रहने का अनुमान जताया है।
PunjabKesari
अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। राष्ट्रीय राजधानी में 27 जून को बारिश होने के आसार हैं। दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमश: 31.6 और 42.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Seema Sharma

Recommended News

Related News