दिल्ली : पीरागढ़ी फ्लाईओवर पर खड़ी कार में मिली 3 लाशें, इलाके में दहशत का माहौल
punjabkesari.in Sunday, Feb 08, 2026 - 07:36 PM (IST)
नेशनल डेस्क : बाहरी दिल्ली के पीरागढ़ी फ्लाईओवर पर रविवार को एक कार के अंदर एक महिला सहित तीन लोगों के शव बरामद किए गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि फ्लाईओवर पर खड़ी एक कार के संबंध में पीसीआर कॉल प्राप्त हुई थी।
उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर पहुंचने पर आपातकालीन कर्मियों को कार के अंदर तीन लोग मृत मिले, जिसके बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम को सूचित किया गया और इलाके को घेर लिया गया। पुलिस के अनुसार, मृतकों में दो पुरुष और एक महिला शामिल हैं।
पुलिस ने बताया कि शवों पर कोई बाहरी चोट के निशान नहीं थे और कार में सभी कीमती सामान सुरक्षित था। प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। हालांकि, मौतों के कारणों का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच जारी है।
