दिल्ली छात्र संघ का चुनाव ईवीएम से होगा, महाविद्यालयों के छात्रसंघ चुनाव मतपत्र से

punjabkesari.in Monday, Sep 04, 2023 - 08:27 PM (IST)

नेशनल डेस्क: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) का चुनाव इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के जरिये कराया जाएगा जबकि विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों के छात्र संघों का चुनाव मतपत्रों के जरिये कराए जाएंगे। दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। इस संबंध में जारी नोटिस में कहा गया, ‘‘डूसू से संबद्ध सभी कॉलेजों/ संस्थानों/ विभागों के प्राचार्यों/ निदेशकों/ प्रमुखों को सूचित किया जाता है कि ईवीएम केवल डूसू 2023 चुनावों के लिए उपलब्ध कराई जाएंगी।
 

विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों के छात्रसंघ के चुनाव मतपत्रों द्वारा कराए जाएंगे जिनकी छपाई की जिम्मेदारी संबंधित महाविद्यालयों की ही होगी।'' दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र निकाय का चुनाव चार साल के अंतराल के बाद 22 सितंबर को होने वाला है। डूसू का चुनाव आखिरी बार 2019 में हुआ था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Related News