School Holiday 2026: दिल्ली, यूपी, बिहार समेत कई राज्यों में समर वेकेशन का ऐलान

punjabkesari.in Wednesday, May 06, 2026 - 03:37 PM (IST)

Summer Vacation 2026: देशभर में गर्मी अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के आंकड़े को पार कर गया है, जिससे स्कूली बच्चों की परेशानी बढ़ गई है। भीषण गर्मी और लू के खतरे को देखते हुए विभिन्न राज्यों के शिक्षा विभागों ने गर्मियों की छुट्टियों का आधिकारिक ऐलान कर दिया है ताकि बच्चों को इस जानलेवा तपिश से सुरक्षित रखा जा सके।

-दिल्ली शिक्षा निदेशालय ने इस बार राजधानी के बच्चों को बड़ी राहत देते हुए 11 मई से 30 जून 2026 तक गर्मियों की छुट्टियों की घोषणा की है। इसका सीधा मतलब यह है कि दिल्ली के छात्र पूरे 50 दिनों तक लंबी छुट्टियों का आनंद ले सकेंगे और अब स्कूल सीधे 1 जुलाई 2026 को खुलेंगे।

-उत्तर प्रदेश की बात करें तो यहां सरकारी स्कूलों के लिए जारी शैक्षिक कैलेंडर के अनुसार 20 मई से 15 जून तक अवकाश रहेगा। हालांकि यूपी के प्राइवेट स्कूलों ने 15 से 20 मई के बीच अपनी सुविधानुसार छुट्टियां करने की योजना बनाई है, लेकिन बढ़ते तापमान को देखते हुए जिलाधिकारी किसी भी वक्त समय से पहले छुट्टी का आदेश दे सकते हैं।

-राजस्थान में  शिक्षा विभाग ने 17 मई से 20 जून 2026 तक स्कूलों को बंद रखने का फैसला किया है। राजस्थान के कई जिलों में तो लू के कारण स्कूलों के समय में पहले ही फेरबदल किया जा चुका है। जानकारों का मानना है कि यदि जून के अंत तक तापमान में गिरावट नहीं आई, तो इन छुट्टियों को आगे भी बढ़ाया जा सकता है।

-दूसरी ओर बिहार शिक्षा विभाग के अनुसार वहां 1 जून से 20 जून 2026 तक स्कूल बंद रहेंगे, जबकि हरियाणा में 1 जून से शुरू होकर 30 जून तक पूरे महीने की छुट्टी रहेगी। 

-पंजाब में भी मई और जून के बीच अलग-अलग चरणों में स्कूल बंद रखने का फैसला लिया गया है, ताकि बच्चों की पढ़ाई पर असर कम पड़े और उन्हें तेज गर्मी से राहत मिल सके।

-पश्चिम बंगाल में भी प्रशासन ने जिलावार और चरणों में छुट्टियों की घोषणा की है, ताकि बच्चों की शिक्षा भी प्रभावित न हो और उन्हें राहत भी मिल सके। पश्चिम बंगाल में दार्जिलिंग और कालिम्पोंग जैसे ठंडे इलाकों को छोड़कर बाकी सभी जिलों में जल्द ही छुट्टियों की घोषणा हो सकती है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anu Malhotra

Related News