Rain Alert : बदला मौसम का मिजाज, दिल्ली-NCR, यूपी-बिहार समेत 21 राज्यों में आज आंधी-बारिश का अलर्ट हुआ जारी

punjabkesari.in Tuesday, Jun 30, 2026 - 01:02 PM (IST)

नेशनल डेस्क: देश में इस समय भयानक गर्मी पड़ रही है। इसी बीच IMD ने देश के 21 राज्यों में मौसम बदलने का अनुमान जताया है। विभाग के मुताबिक आज कई राज्यों में तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ बारिश होने की पूरी संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। 

दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम?

बीते कई दिनों से दिल्ली-NCR वाले गर्मी से काफी परेशान हैं। ऐसे में IMD ने आज धूलभरी आंधी और बारिश होने की उम्मीद जताई है। बारिश के बाद तापमान 39°C के आसपास दर्ज किया जा सकता है, लेकिन उमस से काफी हद तक निजात मिलेगी।

<

>

उत्तर प्रदेश के इन जिलों में जारी किया अलर्ट

पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आज आंधी-तूफान के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इनमें मेरठ, गौतमबुद्ध नगर, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, मथुरा और आगरा, कानपुर, गोरखपुर, वाराणसी, प्रयागराज, सुल्तानपुर, जौनपुर, गाजीपुर और चंदौली शामिल है। इन इलाकों में तेज बारिश के साथ हवाएं चलने की आशंका भी जताई जा रही है।

PunjabKesari

बिहार में बारिश का दौर जारी

बिहार में भी बारिश का दौर जारी रहेगा। बिहार की राजधानी पटना सहित नवादा, गया, औरंगाबाद, सिवान, भोजपुर, बक्सर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, भागलपुर और मुंगेर जैसे जिलों में गरज-चमक के साथ वर्षा का अनुमान है।

पहाड़ी राज्यों में जारी हुआ 'ऑरेंज अलर्ट'

पहाड़ी क्षेत्रों की बात करें तो उत्तराखंड के नैनीताल, पिथौरागढ़, चमोली, हरिद्वार, बागेश्वर, ऋषिकेश, अल्मोड़ा और रुद्रप्रयाग में भारी बारिश के साथ तूफान की संभावना जताई गई है। इसके अलावा हिमाचल के सिरमौर, कुल्लू, कांगड़ा, ऊना, बिलासपुर, किन्नौर, सोलन, हमीरपुर और शिमला में मौसम खराब रहेगा और भारी बारिश हो सकती है। 

 देश के अन्य राज्यों का हाल

अन्य राज्यों की बात करें तो हरियाणा में अभी लू का प्रकोप जारी है। वहीं राजस्थान के जयपुर,अलवर, कोटा, भरतपुर, अजमेर और जोधपुर समेत कई जिलों में  बारिश होने की उम्मीद है। मध्य प्रदेश के भी कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। पूर्वोत्तर और तटीय भारत जैसे असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में पहले से ही काफी बारिश हो रही है। यहां पर भारी बारिश से हालात काफी गंभीर हैं।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News