School Closed : कर्नाटक के इस जिले में कल सभी स्कूल बंद रहेंगे, जानें वजह

punjabkesari.in Wednesday, Jul 08, 2026 - 01:07 AM (IST)

नेशनल डेस्क : कर्नाटक में दक्षिण कन्नड़ जिला प्रशासन ने बुधवार को भारी बारिश की आशंका को देखते हुए जिले में 12वीं कक्षा तक के सभी शैक्षणिक संस्थानों के लिए आठ जुलाई को अवकाश घोषित किया है। जिला उपायुक्त द्वारा मंगलवार को जारी अधिसूचना के अनुसार, भारी बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए पर्यटकों को नदियों, समुद्र तटों और पहाड़ी क्षेत्रों में नहीं जाने की सलाह दी गई है।

अधिसूचना में कहा गया है कि जिले के कुछ पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन की आशंका है। मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गई है, जबकि सभी तालुक अधिकारियों को अपने-अपने मुख्यालयों में मौजूद रहने के निर्देश दिए गए हैं।

चालू मानसून सत्र में यह दूसरा अवसर है, जब जिला प्रशासन ने रेड अलर्ट जारी करते हुए स्कूलों में अवकाश घोषित किया है। इससे पहले पिछले बृहस्पतिवार को भी भारी बारिश के पूर्वानुमान के कारण स्कूल बंद रखने का आदेश जारी किया गया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Related News