गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा Delhi का Welcome एरिया, 60 राउंड से ज्यादा हुई फायरिंग

punjabkesari.in Saturday, Oct 19, 2024 - 10:05 PM (IST)

नई दिल्लीः राजधानी दिल्ली के वेलकम एरिया में फायरिंग होने की खबर सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक, वेलकम में दो गुटों में फायरिंग हो गई। पूरा इलाका गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। बताया जा रहा है कि दोनों गुटों के बीच करीब 60 से अधिक गोलियां चलीं हैं। इस दौरान एक लड़की भी घायल बताई जा रही है। 

घटना की जानकारी मिलने के बाद दिल्ली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी है। ये गोलीबारी वेलकम के राजा मार्केट में हुई है। दोनों ही पक्षों का जीन्स बनाने का काम है। बताया जा रहा है कि इस फायरिंग के दौरान घर की बालकनी में खड़ी करीब 22 साल की एक लड़की के सीने में गोली लगी है।  रिपोर्ट के मुताबिक गोलाबारी की यह घटना आपसी रंजिश की वजह से हुई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Yaspal

Related News