दिल्ली के लोक नायक भवन को मिली बम से उड़ाने की धमकी, इमारत कराई गई खाली

punjabkesari.in Wednesday, Apr 15, 2026 - 03:33 PM (IST)

नेशनल डेस्क। दिल्ली स्थित लोक नायक भवन को बुधवार को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली। जिसके बाद परिसर को खाली कराया गया और कई आपात दलों को तैनात किया गया। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) ने यह जानकारी दी। 

डीएफएस ने बताया कि दोपहर 12 बजकर 35 मिनट पर धमकी से संबंधित सूचना उसे दी गई जिसके बाद दमकल की एक टीम मौके पर भेजी गई। पुलिस ने कहा कि उसने भी अपनी टीम भेजी है जिसमें श्वान और बम निरोधक दस्ते शामिल हैं जो इमारत की अच्छी तरह से तलाशी ले रहे हैं। 

यह भी पढ़ें: केरल: भगवान अय्यप्पा का 'पवित्र आभूषण' मंदिर से हुआ गायब, जानें कैसे चंद घंटों में मिला वापस?

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एहतियात के तौर पर पूरे परिसर को खाली करा लिया गया है। उन्होंने कहा, '' अबतक की खोज में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है।" उन्होंने कहा तलाशी अब भी जारी है। 

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़: ATM तोड़ चोरी का प्रयास करने वाला आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार

पुलिस ने कहा कि अधिकारी इसका बात का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि ईमेल कहां से भेजा गया है और इसे भेजने वाले की पहचान करने की भी कोशिश कर रहे हैं। बता दें कि लोक नायक भवन में सरकार के कई कार्यालय हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News