अगर आप भी नौकरी की तलाश में हैं तो हो जाएं सावधान

punjabkesari.in Monday, Mar 18, 2019 - 11:54 AM (IST)

वेस्ट दिल्ली(नवोदय टाइम्स): अगर आप भी नौकरी करना चाहते हैं या फिर नौकरी की चाहत रखते हैं, तो फिर आप को सावधान रहने की जरूरत है। दरअसल फर्जी आईपीएस बनकर लोगों को नौकरी दिलवाने का झांसा देकर ठगी करने वाले एक शातिर युवक को अमन विहार पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान राजकुमार उर्फ राज मल्होत्रा के रूप में हुई है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अमन विहार पुलिस को कुछ समय पहले अमन विहार इलाके में ही रहने वाली एक लड़की ने लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए बताया। उसकी मुलाकात कुछ दिन पहले राज मल्होत्रा नामक युवक से हुई थी। जिसने खुद को आईपीएस बताकर दिल्ली में ही पोस्ंिटग होने के बारे में बताया था। 

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज की एफआईआर
राज मल्हौत्रा ने उसको दिल्ली पुलिस में नौकरी दिलवाने का आश्वासन दिया था। इसे लिए उसने एक लाख रुपए मांगे थे। उसने कहा था कि रुपए भी किसी को देने होगें। हमारा भी कुछ कोटा होता है, जिससे हम नौकरी लगवा सकते हैं। राज मल्हौत्रा पर उसे विश्वास हो गया था। उसे एक लाख रुपए दे भी दिए थे। लेकिन करीब 7-8 बार फोन पर सम्पर्क करने पर राज मल्होत्रा ने उसे नौकरी दिलवाने के लिए कागजात तैयार होने की बात कही थी। उससे पढ़ाई के कुछ दस्तावेज की कॉपी, फोटो व अन्य दस्तावेज भी ले लिए थे, लेकिन पिछले कुछ समय से जब वह फोन पर बात को टालने की कोशिश कर रहा था। उसने अपने आप को ठगा महसूस किया था। अमन विहार पुलिस ने पीड़ित के बयान पर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। अमन विहार पुलिस ने पीड़ित से आरोपी का मोबाइल फोन लेकर उसके कुछ ठिकानों के बारे में भी जानकारी ली। 

पहले भी सजा काट चुका है आरोपी
इस बीच पता चला कि आरोपी पीड़िता से और रुपए ठगने की कोशिश में फोन कर रहा है। जिसकी घेराबंदी कर उसे इलाके से ही गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से पूछताछ करने पर पता चला कि वह सुलेमान नगर किराड़ी कैलाश कॉलोनी इलाके में परिवार के साथ रहता है। वह रोहिणी में किसी कारोबारी की कार चलाया करता है। 2013 में उसे रोहिणी पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उस समय उसने खुद को रोहिणी थाने का सब इंस्पेक्टर पीड़ित को बताकर नौकरी दिलवाने का झांसा देकर लाखों रुपए ठगे थे। जेल से सजा काटने के बाद उसने दोबारा से लोगों को खुद को आईपीएस बताकर नौकरी दिलवाने के नामक पर ठगी कर रहा था। अभी तक आरोपी के दो मामले सामने आए हैं। पुलिस अधिकारियों को शक है कि आरोपी राजकुमार ने इसी तरह से कई लोगों को ठगा होगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Anil dev

Recommended News

Related News