दिल्ली पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 3 गिरफ्तार

punjabkesari.in Saturday, Sep 21, 2024 - 12:56 AM (IST)

नेशनल डेस्क : दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने मादक पदार्थ तस्करों के एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक महिला और एक किशोरी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने 41.5 किलोग्राम मारिजुआना (गांजा) बरामद किया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 20.75 लाख रुपये है। उन्होंने बताया कि मादक पदार्थ की यह खेप ओडिशा से दिल्ली तक ट्रेन के जरिए लाई गई थी।

पुलिस उपायुक्त (अपराध) सतीश कुमार ने बताया कि पकड़े गये लोगों की पहचान अनीता (45), अमन राणा (26) एवं एक नाबालिग लड़की के तौर पर की गयी है । उन्होंने बताया कि इन लोगों को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुये शकूर बस्ती रेलवे स्टेशन के पास से पकड़ा गया। उन्होंने बताया कि पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Related News