दिल्ली: मास्क नहीं लगाने पर वसूला इतना जुर्माना, रकम सुन रह जाएंगे हैरान

punjabkesari.in Tuesday, Jul 21, 2020 - 01:31 PM (IST)

नेशनल डेस्कः कोरोना वायरस से बचने के लिए सरकार ने दो चीजें जरूरी ठहराई हैं, एक सोशल डिस्टेंसिंग और दूसरी घर के बाहर मास्क पहनना। कई लोग ऐसे हैं जो इन दो नियमों को सीरियस नहीं लेते। दिल्ली में तो खासकर कई लोगों को बिना मास्क के देखा गया। ऐसे में पुलिस ने इन लोगों पर भारी भरकम जुर्माना लगाया। राजधानी में मास्क न लगाने पर जो जुर्माना जमा हुआ है, उसकी रकम सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। मास्क न लगने पर लगाए जुर्माने पर 2.4 करोड़ रुपए तक रकम इकट्ठी हुई है। यह जुर्माना पिछले साढ़े तीन महीनों में जमा हुआ है। दिल्ली पुलिस ने जानकारी दी कि 1 अप्रैल से अबतक 47 हजार 970 लोगों को बिना मास्क के पकड़ा गया था।

 

पुलिस ने मास्क बांटे
सरकारी आदेश नहीं मानने पर पुलिस ने कई लोगों पर FIR भी दर्ज की। वहीं पुलिस ने नियम तोड़ रहे लोगों को मास्क भी बांटे हैं। दिल्ली पुलिस के मुताबिक उसने अबतक 1,35,083 मास्क बांटे हैं। इसके बावजूद भी कई लोग मास्क नहीं पहनते हैं। पुलिस ने बताया कि मास्क न पहनने के मामले साउथ दिल्ली के लोग सबसे आगे हैं। वहां 5,539 लोगों पर जुर्माना हो चुका है। बता दें कि दिल्ली में मास्क न पहनने पर 500 से लेकर 1000 रुपए तक का जुर्माना है। इसके साथ ही 6 महीने तक की जेल भी हो सकती है।

 

रूमाल पर भी फाइन
दिल्ली पुलिस ने बताया सबसे ज्यादा रूल तोड़ने वालों में कार चालक थे। कई लोगों ने कार चलाते समय मास्क नहीं पहना था। वहीं पुलिस ने मुंह पर रुमाल बांध कर घूम रहे लोगों पर भी फाइन किया। दरअसल पुलिस ने कहा कि इन लोग गलत तरीके से रुमाल बांध बाहर निकले थे। दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि नियम के मुताबिक मुंह पर डबल   लेयर का होना जरूरी है। यानि कि नाक और मुंह दोनों कवर होने जरूरी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Seema Sharma

Recommended News

Related News