Delhi Murder: दिल्ली के प्रीत विहार में वाहन खड़ा करने पर विवाद को लेकर व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

punjabkesari.in Monday, Apr 20, 2026 - 11:52 AM (IST)

नेशनल डेस्क। पूर्वी दिल्ली के प्रीत विहार इलाके में गाड़ी खड़ी करने पर विवाद को लेकर रविवार देर रात 34 वर्षीय व्यक्ति की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। 

अधिकारी ने बताया कि यह घटना एक घर के बाहर हुई, जहां वाहनों को खड़ा करने को लेकर दो समूहों के बीच झगड़ा हो गया था। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रीत विहार थाने में पीसीआर को रविवार देर रात दो बजकर 22 मिनट और दो बजकर 26 मिनट पर झगड़े और गोलीबारी के संबंध में दो बार सूचना दी गई। 

PunjabKesari

उन्होंने बताया कि पंकज नैयर (34) और उनके भाई पारस (43) का गौरव शर्मा नाम के व्यक्ति से झगड़ा हुआ था। अधिकारी ने कहा कि बहस बढ़ गई और गौरव ने कथित तौर पर गोली चला दी जो नैयर के सीने में लगी। 

यह भी पढ़ें: मौत का करंट: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया मिनी ट्रक, 2 मजदूरों की गई जान

उन्होंने बताया कि नैयर को निर्माण विहार के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अधिकारी ने बताया कि घटना के बाद आरोपी अपने साथियों के साथ मौके से फरार हो गया। उन्होंने कहा कि उनका पता लगाने के लिए पुलिस दलों का गठन किया गया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News