आधी रात ''दिल्ली'' के हैवानों ने रॉड और डंडों से पीट-पीटकर की डॉक्टर की हत्या

punjabkesari.in Friday, Mar 25, 2016 - 12:49 PM (IST)

नई दिल्ली:  राजधानी दिल्ली में एक डॉक्टर की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है। दिल्ली के विकासपुरी में महज क्रिकेट की बॉल लगने पर गुस्साए स्कूटी सवार लोगों ने डॉक्टर को इस कदर पीटा की उनकी मौत हो गई। दरअसल, बच्चे के साथ क्रिकेट खेलते समय गेंद स्कूटी सवार लड़कों को लग गई थी।
 
इस बात से लड़के इतने आग बबूला हुए कि उन्होंने डेंटिस्ट पंकज नारंग को पीट-पीटकर मार डाला। डॉक्टर की जान लेने वालों में 4 नाबालिग भी शामिल थे। घटना बुधवार की रात की है जब भारत ने बांग्लादेश पर जीत दर्ज की थी। इसी खुशी में डॉक्टर पंकज नारंग अपने बेटे के साथ क्रिकेट खेलने लगे।
 
पुलिस ने इस मामले में कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार लोगों में चार युवक शामिल हैं। इसमें एक आरोपी नासिर की मां को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस ने चार नाबालिगों को भी पकड़ा है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News