रमजान में मुस्लिम कर्मचारियों की 2 घंटे की शॉर्ट लीव पर दिल्ली जल बोर्ड पलटा, वापिस लिया फैसला

punjabkesari.in Wednesday, Apr 06, 2022 - 10:10 AM (IST)

नेशनल डेस्क: दिल्ली जल बोर्ड ने रमजान के महीने में अपने मुसलमान कर्मचारियों को हर रोज दो घंटे की छुट्टी लेने की अनुमति दी थी। हालांकि एक दिन बाद ही बोर्ड अपने फैसले पर पलट गया और यह आदेश वापस ले लिया गया। बोर्ड ने यह फैसला 2 मई तक के लिए लागू किया गया था। दिल्ली जल बोर्ड ने कहा था कि मुस्लिम कर्मचारी रमजान के दिनों में 3 अप्रैल से 2 मई तक शॉर्ट लीव यानि रोजाना 2 घंटे की छुट्टी ले सकेंगे।

 

बोर्ड ने अपने आदेश में कहा था कि कर्मचारियों को अपना काम शेष घंटों में पूरा करना होगा और शॉर्ट लीव से उनके काम पर असर नहीं पड़ना चाहिए। रमजान 2022 का पवित्र महीना चल रहा है। इस दौरान मुस्लिम समुदाय के लोग रोजा रखते हैं। इस महीने इस्लाम को मानने वाले लोग सुबह से शाम तक रोजा (उपवास) रखते हैं। बोर्ड ने एक दिन बाद ही अपना आदेश वापिस ले लिया। बता दें कि इन दिनों नवरात्रि का भी पर्व चल रहा है, जिसका हिंदू समाज में काफी महत्व है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Seema Sharma

Related News