HIV मरीजों के मामले में दिल्ली का आठवां स्थान

punjabkesari.in Saturday, Jul 14, 2018 - 10:12 AM (IST)

वेस्ट दिल्ली(कुमार गजेन्द्र): दिल्ली में एचआईवी मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। हालांकि इस घातक बीमारी को रोकने के लिए सरकार कई तरह के जागरुकता अभियान भी चलाती रहती है, बावजूद इस बीमारी के मरीजों की संख्या कम होने का नाम नहीं ले  रही है। फिलहाल एचआईवी पीड़ित मरीजों के मामले में दिल्ली का आठवां स्थान है।

PunjabKesari
एचआईवी से पीड़ित सबसे कम मरीज 186 अंडमान निकोबार आइसलैंड में हैं, जबकि सबसे अधिक 3 लाख 94 हजार 661 मरीज आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में हैं। एचआईवी पीड़ित मरीजों से संबंधित जानकारी आया नगर के रहने वाले सोशल एक्टिविस्ट वेदपाल ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग से आरटीआई के जरिए मांगी थी। विभाग द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, पूरे देश में करीब 21 लाख 16 हजार 581 एचआईवी पीड़ित मरीज हैं। एचआईवी की रोकथाम के लिए काम करने वाले संगठन नाको (नेशनल एड्स कंट्रोल आर्गनाइजेशन) की ओर से इससे संबंधित एक सर्वे 2015 में कराया गया था। जिसके आंकड़ों में लगातार बढ़ोतरी हुई है।   

PunjabKesari

बिहार में 1 लाख 50 हजार 689 एचआईवी पीड़ित मरीज हैं, तो गुजरात में 1 लाख 66 हजार 333 मरीज हैं। इसी तरह कर्नाटक के अंदर 1 लाख 99 हजार 060 मरीज हैं, तो महाराष्ट्र में 3 लाख 1 हजार 453 मरीज हैं। राजस्थान भी इस मामले में पीछे नहीं है, यहां 1 लाख 3 हजार 148 मरीज हैं। तमिलनाडू में 1 लाख 42 हजार 982 मरीज हैं। इसी तरह उत्तर-प्रदेश में 1 लाख 50 हजार 361 मरीज हैं, तो वेस्ट बंगाल में 1 लाख 28 हजार 757 मरीज हैं। 

PunjabKesari

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय और उसके अंतर्गत 1992 से एचआईवी पीड़ितों पर काम करने वाले नाको (नेशनल एड्स कंट्रोल ऑर्गनाइजेशन) का कहना है कि इस खतरनाक बीमारी को रोकने का सबसे कारगर तरीका लोगों में इसके प्रति जागरुकता फैलाना है। जिसके लिए रेड लाइट एरियाज में जाकर सेक्स वर्कर्स को समय-समय पर जागरूक किया जाता है। 

किस राज्य में कितने मरीज

अरुणाचल प्रदेश    606
असम  12090
चंडीगढ़    933
छत्तीसगढ़ 30838
दादर नागर हवेली 463
दमन दीव 284
गोवा 4619
हरियाणा   22596
हिमाचल प्रदेश  5723
जम्मू एंड कश्मीर   2777
झारखंड   34386
केरला   23376
मध्य प्रदेश  44409
मणिपुर   24457
मेघालय 1122
मिजोरम  5762
नागालैंड 11050
उड़ीसा   67654
पुडूचेरी   1560
पंजाब 36794
सिक्किम  939
त्रिपुरा   7238
उत्तराखंड    7059






 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Anil dev

Recommended News

Related News