दिल्ली सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को दिया तोहफा, 3 नवंबर से ई-बस सेवा शुरू करेगी

punjabkesari.in Friday, Nov 03, 2023 - 01:41 AM (IST)

नेशनल डेस्क: दिल्ली सरकार शुक्रवार से राज्य और केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए एक विशेष इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू करेगी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। परिवहन आयुक्त आशीष कुंद्रा ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर पोस्ट किया, ''केंद्र सरकार के कर्मचारियों के किदवई नगर और आरके पुरम से केंद्रीय सचिवालय तक पहुंचने के लिए शटल बस सेवाएं शुरू की जाएंगी।'' उन्होंने बताया कि दिल्ली सरकार के कर्मचारियों के लिए गुलाबी बाग से दिल्ली सचिवालय तक ई-बस शटल सेवा का संचालन किया जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Related News