दिल्ली मेें युवती से दुष्कर्म, 4 आरोपी गिरफ्तार

punjabkesari.in Monday, Mar 13, 2017 - 03:21 PM (IST)

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में एक इंजीनियर ने अपने चार साथियों के साथ युवती को फ्लैट में बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं आरोपियों ने पीड़िता को निर्वस्त्र अवस्था में बाथरूम में बंद कर दिया। महिला ने आरोपियों से बचने के लिए फ्लैट की पहली मंजिल से छलांग लगा दी। जिसके बाद पुलिस ने पीड़िता को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़िता की शिकायत का बाद पुलिस ने आरोपी इंजीनियर सहित उसके चारों साथियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान नवीन देशमुख, प्रतीक कुमार, विकास मेहरा, सर्वजीत और लक्ष्य के रूप में हुई है। 

जानकारी के अनुसार 28 वर्षीय नेपाली मूल की पीड़िता परिवार के साथ मुनिरका में रहती है। उसके दो बच्चे हैं। पांडव नगर में रहने वाले नवीन देशमुख की उससे जान-पहचान थी। शनिवार शाम घुमाने की बात कर नवीन धोखे से उसे फ्लैट पर ले आया। यहां चारों दोस्तों पहले से मौजूद थे। आरोपियों ने युवती को फ्लैट में बंधक बना लिया और सभी ने बारी-बारी उससे दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे बाथरूम में बंद दिया। रविवार सुबह पीड़िता ने पहली मंजिल की बालकनी से छलांग लगा दी। उसके दोनों पैर में चोट आई, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News