घने कोहरे ने बढ़ाई यात्रियों की परेशानी, 13 ट्रेनें रद; 23 के समय में बदलाव

punjabkesari.in Thursday, Dec 15, 2016 - 10:43 AM (IST)

नई दिल्ली: दिसंबर की शुरुआत से ही मौसम ने अपना रुख बदल लिया है। राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में कोहरे का कहर कई दिनों से लगातार जारी है। उत्‍तरी भारत में कोहरे का असर आज भी जारी है। राजधानी दिल्‍ली, उत्‍तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, बिहार और राजस्‍थान में घना कोहरा देखने को मिल रहा है। इसके चलते रेल और हवाई यातायात घुटनों पर आ गया है। दिल्‍ली से रवाना होने वाली पांच ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है।

कोहरे की वजह से दिल्ली आईजीआई एयरपोर्ट पर आने वाली पांच उड़ानों में देरी, घरेलू उड़़ानों में आने वाली 2, जाने वाली 1 और एक उड़ान निरस्त कर दी गई हैं। वहीं, कोहरे की वजह से दिल्ली आने वाली 53 ट्रेनें देर से ,23 ट्रेनों के समय में बदलाव, 13 ट्रेनें निरस्त हुई हैं। ठंड़ से लोगों के हाल बेहाल हो रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News