5 स्टार होटल के बाथरूम में मिला लड़की का शव, पुलिस में मचा हड़कंप

punjabkesari.in Friday, Jun 08, 2018 - 01:19 PM (IST)

नई दिल्ली: पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार इलाके में स्थित फाइव स्टार होटल के कमरा नंबर 1137 के बाथरूम में 18 वर्षीय युवती का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शुरूआती जांच में भी अबतक कुछ संदिग्ध नहीं मिला है लेकिन बड़ा सवाल ये है कि इस लड़की की मौत कैसे हुई। ये लड़की मयूर विहार के फाइव स्टार होटल में अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ ठहरी हुई थी। लड़का और लड़की दोनों दिल्ली के शहादरा इलाके के रहने वाले हैं।

पुलिस ने कर दिया होटल के कमरे को सील
घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने होटल के कमरे को सील कर दिया है और जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि युवती के शरीर पर कहीं चोट आदि के निशान नहीं मिले हैं। इसलिए अभी यह नहीं कहा जा सकता कि यह हत्या है या आत्महत्या। पुलिस ने लड़की के ब्वॉयफ्रेंड को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Anil dev

Recommended News

Related News