First Heatwave Patient: दिल्ली में 'हीट स्ट्रोक' का पहला गंभीर मरीज़ RML अस्पताल में भर्ती

punjabkesari.in Thursday, May 21, 2026 - 03:58 PM (IST)

First Heatwave Patient Delhi: उत्तर भारत में जारी भीषण और जानलेवा गर्मी के बीच देश की राजधानी दिल्ली में लू लगने (Heat Stroke) का पहला बेहद गंभीर मामला सामने आया है। दिल्ली के RML अस्पताल में पश्चिम बंगाल के एक 24 वर्षीय छात्र को बेहोशी की हालत में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक मरीज़ की हालत चिंताजनक बनी हुई है और उसे बचाने के सारे प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। अस्पताल के मेडिसिन विभाग के निदेशक प्रोफेसर डॉ. अजय चौहान ने बताया कि मरीज को रात करीब पौने दो बजे उल्टी, दस्त, बेहोशी और अत्यधिक तापमान जैसे लक्षणों के साथ भर्ती कराया गया। चौहान ने बताया, वह ट्रेन में यात्रा कर रहा था और उसे उल्टी दस्त हो रहे थे। उसे बेहोशी की हालत में अस्पताल लाया गया। हमने तुरंत उसे बर्फ के पानी में रखा और उसे ठंडा करने की कोशिश की।उन्होंने कहा कि डॉक्टरों ने मरीज को जल में रखकर ठंडा करने का इलाज शुरू किया और बाद में उसे मेडिकल वार्ड में भर्ती कराया जहां उसका इलाज जारी है।

यह भी पढ़ें: Cockroach Janata Party: 'कॉकरोच जनता पार्टी' का X अकाउंट भारत में किया गया ब्लॉक

चौहान ने कहा, मरीज की हालत अब भी बहुत गंभीर है। लू लगना जानलेवा स्थिति है। उन्होंने लोगों से मौजूदा भीषण गर्मी के बीच सावधानी बरतने की अपील की। उन्होंने लोगों को पर्याप्त मात्रा में पानी पीने, नमक युक्त तरल पदार्थों का सेवन करने, धूप से बचने और बाहर काम करने की स्थिति में छायादार स्थानों का आश्रय लेने की सलाह दी। 

यह भी पढ़ें: गैर मर्द के साथ पत्नी को आपत्तिजनक स्थिति में देखते ही आगबबूला हो गया पति, उठाया ऐसा कदम कि रातभर कमरे में...

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार दिल्ली में बृहस्पतिवार को मई महीने की सबसे गर्म रात दर्ज की गई जब न्यूनतम तापमान 31.9 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी करते हुए भीषण लू की आशंका जताई है और दिन में अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की आशंका है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News