इस्तीफे के बाद पहली बार संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान, NDA सांसदों ने किया जोरदार स्वागत

punjabkesari.in Monday, Jul 27, 2026 - 11:18 AM (IST)

नेशनल डेस्क: बीते दिनों धर्मेंद्र प्रधान नें केंद्रीय शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा दिया था। इस्तीफा देने के बाद आज पहली बार धर्मेंद्र प्रधान संसद भवन पहुंचे। यहां पर NDA सांसदों ने मकरद्वार पर उनका जोरदार स्वागत किया। सांसदों ने उन्हें पाग पहनाई और अंदर ले गए। सूत्रों के हवाले से ऐसी जानकारी सामने आई है कि इसके जरिए सरकार यह मैसेज देना चाहती है कि धर्मेंद्र प्रधान ने अपनी इच्छा से इस्तीफा दिया है। पीएम द्वारा उनसे इस्तीफे की मांग नहीं की गई और मंत्री  ने किसी भी दबाव में आकर इस्तीफा नहीं दिया। वरिष्ठ पत्रकारों और विश्लेषकों  का ऐसा मनना है कि इस तरह से धर्मेंद्र का स्वागत करना यह  दिखाता है कि पीएम ने उनसे इस्तीफा नहीं मांगा। उन्होंने बच्चों के भविष्य को देखते हुए यह फैसला लिया है। 

इस्तीफे के बाद कई BJP नेताओं ने प्रधान से की थी मुलाकात    

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा देने के बाद अमित शाह, पीयूष गोयल, जेपी नड्डा, जितेंद्र सिंह, निर्मला सीतारमण, दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने उनके घर जाकर मुलाकात की। बीजेपी के सभी नेताओं का कहना है कि प्रधान का इस्तीफा देना काफी दुर्भाग्यपूर्ण है, लेकिन उन्होंने अपनी मर्जी से यह कदम उठाया है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News