Delhi election: चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन, ग्रेट खली-साइना और निरहुआ उतरेंगे मैदान में

punjabkesari.in Thursday, Feb 06, 2020 - 09:27 AM (IST)

नेशनल डेस्कः दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार को प्रचार का आखिरी दिन है। आम आदमी पार्टी (AAP), भारतीय जनता पार्टी ( BJP)और कांग्रेस के स्टार प्रचारक आज वोटरों को लुभाने के लिए प्रचार करेंगे। दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल जहां नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में प्रचार करेंगे वहीं भाजपा के 200 से सांसद कैंपेन करेंगे। गृह मंत्री अमित शाह भी आज सुबह 11 बजे से लेकर शाम तक चुनाव प्रचार करेंगे।

PunjabKesari

शाह के अलावा बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, भोजपुरी अभिनेता दिनेश लाल यादव, WWE में पहलवानी करने वाले भारतीय रेसलर 'द ग्रेट खली, दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और सांसद मनोज तिवारी, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, भोजपुरी स्टार रवि किशन, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर समेत भाजपा के स्टार प्रचारको में निरहुआ और साइना नेहवाल भी शामिल है। वहीं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी आज चुनाव प्रचार कर सकते हैं।

PunjabKesari

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Seema Sharma

Recommended News

Related News