दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, 72 आईएएस-DANICS अधिकारियों का तबादला, कई विभागों में नई तैनाती

punjabkesari.in Monday, Feb 16, 2026 - 09:27 PM (IST)

नेशनल डेस्क: Delhi में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव किया गया है। मुख्यमंत्री Rekha Gupta की सरकार ने एक साथ 72 वरिष्ठ अधिकारियों का तबादला और नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इनमें 36 आईएएस (AGMUT कैडर) और 36 DANICS अधिकारी शामिल हैं।

14 फरवरी 2026 को जारी आदेश के तहत गृह, शिक्षा, वित्त, योजना, शहरी विकास, स्वास्थ्य और जिला प्रशासन जैसे अहम विभागों में व्यापक बदलाव किए गए हैं। इसे राजधानी में प्रशासनिक दक्षता और बेहतर समन्वय की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

किन विभागों में हुआ असर?

इस मेगा रीशफल का असर कई प्रमुख विभागों पर पड़ा है:

  • गृह और कानून-व्यवस्था
  • शिक्षा एवं उच्च शिक्षा
  • वित्त और योजना
  • शहरी विकास और पर्यावरण
  • स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण
  • राजस्व और जिला प्रशासन

कई अधिकारियों को एक से अधिक विभागों का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है, ताकि निर्णय प्रक्रिया तेज हो और नीतियों के क्रियान्वयन में तालमेल बना रहे।

प्रमुख नियुक्तियां एक नजर में

  • संतोष डी. वैद्य – प्रधान सचिव (गृह); साथ ही वित्त, योजना और उद्योग विभाग का अतिरिक्त जिम्मा, साथ में DSIIDC चेयरपर्सन।
  • संजीव आहूजा – सचिव (शिक्षा); उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग भी संभालेंगे।
  • नीरज सेमवाल – सचिव (राजस्व) और डिविजनल कमिश्नर; बिजली विभाग की जिम्मेदारी भी।
  • यशपाल गर्ग – सचिव (योजना); भूमि एवं भवन विभाग का अतिरिक्त प्रभार।
  • विजय कुमार बिधूड़ी – सचिव (शहरी विकास); पर्यावरण एवं वन विभाग और DPCC अध्यक्ष की जिम्मेदारी।
  • पद्मा जायसवाल – विशेष सचिव (प्रशासनिक सुधार)।
  • बिपुल पाठक – अतिरिक्त मुख्य सचिव (सोशल वेलफेयर); UTCS निदेशक और SC/ST/OBC मामलों का अतिरिक्त कार्यभार।
  • सनी कुमार सिंह – डीएम (नई दिल्ली); विशेष सचिव (बिजली) और IPGCL/PPCL के एमडी।
  • जितेंद्र यादव – एमडी (DTC); साथ ही विशेष आयुक्त (परिवहन) और सचिव (आईटी)।
  • रूपेश कुमार ठाकुर – सचिव (स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण); DUSIB के CEO।

इसके अलावा कई अधिकारियों को SDM, ADM, विशेष सचिव और विभिन्न बोर्डों व निगमों में नियुक्त किया गया है। कुछ महत्वपूर्ण पद जैसे MCD कमिश्नर, दिल्ली जल बोर्ड, NDMC और DSSSB में भी नई तैनातियां की गई हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News