झूठ बोलने में महारत हासिल केजरीवाल समझ ले, काठ की हांडी बार‘बार नहीं चढ़ती: कांग्रेस

punjabkesari.in Thursday, Jun 09, 2022 - 01:11 PM (IST)

नई दिल्ली:  दिल्ली प्रदेश कांग्रेस ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर झूठ बोलकर कर गुमराह करने का आरोप लगाया है और सवाल किया है कि तीन साल पहले मुंडका खेल विश्वविद्यालय खोलने का जो वादा किया था उसका क्या हुआ। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता नरेश कुमार ने यहां कहा कि झूठ बोलने में महारत हासिल केजरीवाल को समझ लेना चाहिए कि काठ की हांडी बार‘बार नहीं चढ़ती है।
 

 दिल्ली की जनता अब उनके असली चेहरे को पहचान गई है। केजरीवाल ने अक्टूबर 2019 में मुंडका में एक खेल विश्वविद्यालय बनाने का वादा किया था लेकिन अब तक इस पर अमल नहीं हुआ। 
 

डॉ. कुमार ने यह बात मंगलवार को श्री केजरीवाल के उस बयान के संदर्भ में कही जिसमें उन्होंने दिल्ली में खेलों को बढ़ावा देने की बात करते हुते कहा था कि उन्होंने इसके लिए यूनिवर्सिटी ऑफ ईस्ट लंदन और दिल्ली स्पोट्र्स यूनिवर्सिटी के बीच एक करार किया है। उन्होंने यह भी कहा था कि दोनों विश्वविद्यालयों के बीच हुए समझौते से देश में विश्व स्तरीय खिलाड़ी तैयार करने में मदद मिलेगी।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Recommended News

Related News