शर्मनाक: दिल्ली में दादी के साथ सो रही 8 साल की बच्ची को अगवा कर किया बलात्कार

punjabkesari.in Monday, Jul 27, 2020 - 05:28 PM (IST)

नई दिल्ली: उत्तरी दिल्ली के सदर बाजार इलाके में कथित तौर पर एक नाबालिग बच्ची का अपहरण और बलात्कार करने के आरोप में 40 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आरोपी सुदामा, नबी करीम क्षेत्र का निवासी है और सदर बाजार में ठेला खींचने का काम करता है। पुलिस ने कहा कि घटना शुक्रवार रात को हुई जब आठ वर्षीय बच्ची घर के बाहर अपनी दादी के साथ सो रही थी। उन्होंने कहा कि आरोपी बच्ची को पास के एक स्थान पर ले गया और उसके साथ बलात्कार किया। 

पीड़िता ने बताया आरोपी का हुलिया
पुलिस के अनुसार जब बच्ची की दादी नींद से जागी और बच्ची को नहीं पाया तो परिवार के एक सदस्य को इसकी खबर दी। हालांकि बच्ची घर वापस आ गई लेकिन अगले दिन उसके शरीर से खून बहने लगा जिसे देखकर परिजन उसे अस्पताल लेकर गए और पुलिस को सूचना दी। चूंकि पीड़िता केवल मराठी जानती थी इसलिए पुलिस ने उसकी बात समझने के लिए मराठी भाषी एक महिला की सहायता ली। पीड़िता ने आपबीती सुनाई और आरोपी का हुलिया भी बताया। पुलिस ने कहा कि आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने कहा कि सुदामा ने शराब के नशे में बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। उन्होंने कहा कि आरोपी के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धाराओं और पाक्सो कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Anil dev

Recommended News

Related News