दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शहीद दिवस पर भगत सिंह की प्रतिमा का किया अनावरण

punjabkesari.in Monday, Mar 23, 2026 - 05:24 PM (IST)

नेशनल डेस्क: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को शहीद दिवस के अवसर पर पार्लियामेंट स्ट्रीट स्थित रजिस्ट्रार कोऑपरेटिव सोसाइटी (RCS) कार्यालय में भगत सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया और एक ऐतिहासिक अदालत कक्ष का उद्घाटन किया, जिसकी मरम्मत की गई है।

PunjabKesari

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह स्थल ऐतिहासिक महत्व का है क्योंकि यहीं भगत सिंह, शिवराम राजगुरु और सुखदेव थापर के खिलाफ विधानसभा में बम फेंकने के मामले में मुकदमा चलाया गया था और परिसर अब भी कमोबेश वैसा ही है।

PunjabKesari

उन्होंने कहा कि हर भारतीय को इस स्थान को देखने आना चाहिए ताकि वे स्वतंत्रता सेनानियों की विरासत को समझ सकें और उनके बलिदान को याद रखें। मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ लोग शहीदों के नाम पर राजनीति करते हैं, लेकिन अपने जीवन में उनके आदर्शों का पालन नहीं करते और उनके बलिदानों को याद नहीं रखते। गुप्ता ने कहा कि राष्ट्र हमेशा उनकी शहादत को याद रखेगा। मुख्मयंत्री ने कहा कि वह उन्हें सम्मानपूर्वक नमन करती हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mansa Devi

Related News