दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने लगाया बड़ा आरोप, बोले- ''खालिस्तानियों से पैसे लेकर वोट खरीदे केजरीवाल ने

punjabkesari.in Monday, Feb 21, 2022 - 08:19 AM (IST)

नेशनल डेस्क: खालिस्तान विवाद में फंसे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर अब दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने बड़ा आरोप लगाया है। भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल खालिस्तानियों से पैसे लेकर पंजाब में वोट खरीदे हैं। दिल्ली भाजपा प्रमुख का बयान कुमार विश्वास के उस आरोप के बाद आया है, जिसमें कुमार ने आरोप लगाया था कि दिल्ली के सीएम केजरीवाल या तो पंजाब के सीएम बननता चाहते हैं या फिर खालिस्तान के पीएम बनना चाहते हैं।

 

कुमार विश्वास के द्वारा दिए गये इस बयान के बाद भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दल पंजाब चुनाव की रैलियों में मुख्यमंत्री केजरीवाल पर निशाना साध रहे थे। आदेश गुप्ता ने कहा कि यह कठोर सच्चाई है कि वह (केजरीवाल) खालिस्तानियों से पैसे लेकर वोट खरीद रहे हैं और वे जो कहते हैं उससे सहमत हैं। अब जब वह खुद को सबसे प्यारा आतंकवादी कह रहे हैं तो यह सही भी है क्योंकि उन्होंने दिल्ली दंगों में शामिल लोगों को AAP में शामिल किया।

 

आदेश गुप्ता ने दिल्ली में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कथित तौर पर इस बात का दावा किया कि केजरीवाल की "निम्न और राष्ट्र विरोधी मानसिकता" उस समय उजागर हो गई थी, जब उन्होंने गणतंत्र दिवस परेड का विरोध किया था। इसके साथ ही आदेश गुप्ता ने यह भी कहा कि केजरीवाल ने सबसे पहले पंजाब में खालिस्तानी समर्थकों द्वारा करवाए जा रहे जनमत संग्रह 2020 को अपना समर्थन किया था।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Seema Sharma

Recommended News

Related News